Site icon

CG : जगदलपुर से हवाई सेवा ठप …

CG: Another murder incident in Mandir

जगदलपुर। बस्तर में हवाई कनेक्टिविटी को लेकर एक बार फिर निराशा हाथ लगी है। रायपुर सेवा शुरू होने से पहले ही दिल्ली उड़ान बंद होने की कगार पर है। एलायंस एयर को वीजीएफ नहीं मिलने से 23 मार्च आखिरी उड़ान तय मानी जा रही है। जबलपुर और बिलासपुर सेवाओं पर भी असर पड़ेगा। पहले हफ्ते में दो दिन चलने वाली सेवा अब एक दिन तक सिमट गई थी और अब पूरी तरह बंद होने की स्थिति बन गई है। बजट में नई उम्मीदें दिखाई गई थीं, लेकिन जमीनी स्थिति उलट नजर आ रही है।

पर्यटन को बढ़ावा देने की बातों के बीच यह फैसला बड़ा झटका है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सक्रियता पर भी सवाल उठ रहे हैं। लोग पूछ रहे हैं कि आखिर आवाज कौन उठाएगा? मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट से कनेक्टिविटी फिर कमजोर हो रही है। बस्तर की उड़ान अब फिर अनिश्चितता में है। और विकास के दावे सवालों के घेरे में आ गए हैं।

Exit mobile version