Site icon

CG : कार से कोकीन की डिलीवरी करते दबोचा गया तस्कर …

AAA

रायपुर। शहर के बड़े संभ्रांत इलाके देवेन्द्र नगर से पुलिस ने एक युवक को नशीले कोकीन के साथ गिरफ्तार किया है। वह देर रात सप्लाई के लिए निकला था। पुलिस के अनुसार गुरुवार रात करीब 11.30 बजे देवेन्द्र नगर सेक्टर 5 में कृष्ण गोपाल अग्रवाल पिता विजय अग्रवाल 28 कोकीन की डिलीवरी देने अपनी कार में इंतजार कर रहा था। मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार किया। उसकी तलाशी में 4.55 ग्राम कोकीन ,एक मोबाइल और कार जब्त किया। पुलिस ने नारकोटिक्स एक्ट की धारा 22 बी दर्ज किया है।

Exit mobile version