Site icon

राजनांदगांव : शिक्षिका पद्मा साहू को मिला छग महतारी सम्मान…

final-logo-copy.web

राजनांदगांव | समर्पण, संवेदना और सेवा की मिसाल बनी आस्था मूकबधिर शाला की शिक्षिका पद्मा साहू को राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़ महतारी सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया है। राजधानी रायपुर के वृंदावन हॉल में नव सृजन मंच द्वारा आयोजित समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।

प्रदेश के 22 जिलों से आई प्रविष्टियों में से पद्मा साहू का चयन उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए किया गया। पद्मा साहू लंबे समय से मूकबधिर बच्चों को न केवल शिक्षा दे रही हैं, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाने का भी कार्य कर रही हैं।

Exit mobile version