Site icon

राजनांदगांव : दुकान जा रहे व्यापारी को मालवाहक ने ठोका, मौत…

final-logo-copy.web

राजनांदगांव | गंडई में तेज रफ्तार मालवाहक ने बाइक सवार कपड़ा व्यापारी को ठोकर मार दी। हादसे में गंभीर घायल व्यापारी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसा बुधवार सुबह 8.30 को हुआ।

​टिकरीपारा में रहने वाले 61 वर्षीय इरफान अली बाइक से छुईखदान रोड में मौजूद अपनी दुकान जा रहे थे। उन्हें नहर नाली पुलिया के पास मालवाहक क्रमांक सीजी 24 एफ 8748 के चालक ने ठोकर मार दी। हादसे में गंभीर रुप से घायल इरफान को कवर्धा रेफर किया गया था, लेकिन रास्ते में मौत हो गई।

Exit mobile version