Site icon

जिले में 8 बजे तक खुल सकेंगी दुकानें, पहले दोपहर 2 बजे तक ही खुलने के आदेश थे, रोजाना रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन जारी रहेगा

जिले में 8 बजे तक खुल सकेंगी दुकानें, पहले दोपहर 2 बजे तक ही खुलने के आदेश थे, रोजाना रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन जारी रहेगा

छत्तीसगढ़ का दुर्ग जिला भी संडे अनलॉक हो गया है। जिले में अब शाम 7 बजे की जगह रात 8 बजे तक दुकानें खुल सकेंगी। पहले संडे को दोपहर 2 बजे तक ही मार्केट खोलने के आदेश थे। लेकिन दुर्ग कलेक्टर ने नई गाइडलाइन जारी कर दी है।

कलेक्टर ने आदेश में कहा गया है कि रात 8 बजे के बाद अगली सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन का पालन करना होगा। नई गाइडलाइन के मुताबिक शहर में सभी दुकानें सैलून, ब्यूटी पार्लर, स्पा, पार्क और जिम शॉपिंग मॉल, ठेला-गुमटी, सुपर, मार्केट, सुपर बाजार, अनाज मंडी,सब्जी मंडी, क्लब, शराब की दुकानें खुली रहेंगी।

इन पर पाबंदी रहेगी

यह छूट मिलती रहेगी

जिले में कोरोना संक्रमण का हाल

कोरोना के नए संक्रमित मरीज हर दिन की संख्या करीब 10 हैं। लेकिन अच्छी बात यह है कि मौतें नहीं हो रही है। नए मरीजों से कुल मरीजों की संख्या 96 हजार 120 हो गई है। इसमें 94 हजार 141 मरीजों की रिकवरी और 1788 की मौत होने से एक्टिव मरीजों की संख्या 191 रह गई है। इसके अलावा जिले में कोरोना की पॉजीटिविटी की दर लंबे समय से 5% से भी नीचे चल रही है।

Exit mobile version