Site icon

फिल्टर प्लांट की होगी सफाई, कल 25 वार्डों में सुबह नहीं खुलेंगे नल

logo Deep Jagriti

मोहारा में मौजूद 27 एमएलडी फिल्टर प्लांट की सफाई 30 जून को होगी। इसके चलते शहर के 25 वार्डों में बुधवार शाम नल नहीं खुलेंगे। आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि फिल्टर प्लांट में सीएफएल की सफाई सहित अन्य मेंटेनेंस कार्य किया जाना है। इससे मोहारा फिल्टर प्लांट से टंकी की भरायी नहीं हो पाएगी। इसके चलते 30 जून को शाम के वक्त कुछ हिस्सों में नल नहीं खुलेंगे। हालाकि सुबह जलापूर्ति सामान्य रहेगी।

जिन हिस्सों में आपूर्ति बाधित रहेगी, उनमें शासकीय मुद्रणालय चिखली वार्ड नं.6, मुदलीयार चाल महात्मा गांधी वार्ड नं.7, रामनगर वार्ड नं.8, शंकरपुर वार्ड नं.9, महारानी लक्ष्मी बाई वार्ड नं. 10, राजेन्द्र प्रसाद वार्ड नं. 11, डॉं भीमराव अंबेडकर स्टेशनपारा वार्ड 12, गौरीनगर वार्ड 13, बलराम दास टांकापारा वार्ड 14, बल्देवबाग डॉ. बल्देव प्रसाद मिश्र वार्ड 15, सोनार पारा शीतला माता वार्ड 25, हमाल पारा सूर्यमुखी वार्ड 26, कामठी लाईन सुभाष वार्ड 27, भरका पारा तिलक वार्ड 28, मठपारा विवेकानंद वार्ड 29 , कैलाश नगर वार्ड 30, जनता कालोनी वार्ड 31, राहुल नगर संजय वार्ड 32, बैगापारा वार्ड 33,कन्हारपुरी वार्ड 34, संतोषी नगर लखोली वार्ड 35, संजय नगर सेठीनगर वार्ड 36, सदर बाजार महावीर वार्ड 37, ब्राम्हणपारा दिग्विजय वार्ड 38 व बांसपाईपारा हीरामोती वार्ड 39 शामिल हैं।

Exit mobile version