Site icon

मवेशियों को कत्लखाना ले जा रहा आरोपी गिरफ्तार, 34 मवेशी बरामद

logo Deep Jagriti

छुरिया पुलिस की टीम ने मवेशियों से भरे माल वाहक को पकड़ा है। जिसके भीतर से 34 मवेशी बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। छुरिया पुलिस ने बताया कि उन्हें बुधवार सुबह मवेशी तस्करी के संबंध में सूचना मिली। इसके टीम ने पडरामटोला चौक के पास घेराबंदी की।

जहां मालवाहक क्रमांक एमएच 40 एन 5209 को रोककर जांच की गई। जिसके भीतर 34 मवेशियों को ठूंस ठूंसकर भरा गया था। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक आशीफ कुरैशी (29) को भी हिरासत में लिया। जिसने पूछताछ में बताया कि वह मवेशियों को नागपुर के कत्लखाना लेकर जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।

Exit mobile version