Site icon

CG : शिवनाथ में डूबे बालक का शव झाड़ियों के बीच मिला …

CG: Another murder incident in Mandir

राजनांदगांव| पनेका में शिवनाथ नदी में डूबे 15 साल के बालक का शव बरामद कर लिया गया है। शव झाड़ियों के बीच फंसा हुआ था। जिसे पीएम के बाद पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया है। 15 वर्षीय मो. जैद अपने अपने दोस्तों के साथ पनेका घूमने गया था। चार दोस्त नाव सवार होकर नदी के गहराई वाले हिस्से में गए थे। जहां सभी ने नाव से ही नदी में छलांग लगा दी। तीन बालक तैरकर बाहर आ गए। मो. जैद गहराई वाले हिस्से में डूब गया। मंगलवार रात तक तलाश किए। बुधवार सुबह 7 बजे मो. जैद का शव नदी किनारे झाड़ियों के फंसा मिला। पुलिस मर्ग कायम कर मामल की जांच कर रही है।

Exit mobile version