Site icon

राजनांदगांव : उल्‍लेखनीय योगदान के लिए किया महिलाओं का सम्मान…

final-logo-copy.web

अंबागढ़ चौकी , दैवीय आराधना पर्व चैत्र नवरात्रि पर्व पर नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी ने नगरीय निकाय के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली की नगर की मातृ शक्तियों को सम्मानित किया। नगर पंचायत कार्यालय में नपं अध्यक्ष मानिकपुरी ने नगर के विकास में उल्लेखनीय योगदान देने वाले तथा धार्मिक व आध्यात्मिक क्षेत्र व स्वास्थ्य एवं शिक्षा के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले नगर की मातृ शक्तियों को शाल, श्रीफल, साड़ी भेंटकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में नगर की सभी मंदिरों व धार्मिक आयोजनों में सेवा गीत के माध्यम में क्वांर व चैत्र नवरात्रि में सेवा करने वाली पटेल पारा महिला मंडल समिति का भी सम्मान किया। इसके अलावा स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र में सेवाएं देने वाली मातृ शक्तियों को भी इस अवसर पर सम्मानित किया गया।

नपं में कार्यक्रम का शुभारंभ आदिशक्ति मातारानी की पूजा अर्चना कर किया गया। इस दौरान नपं अध्यक्ष ने नगर के विकास में अपना अमूल्य योगदान देने वाली मातृ शक्तियों को कहा कि नगर विकास में मिले उनके सहयोग के लिए नगर पंचायत सदैव ऋणी रहेगा। कार्यक्रम में सीएमओ विजय पांडेय, उपयंत्री योगेश्वर सिंह ठाकुर, रामकुमार देवांगन, पूर्व पार्षद प्रमोद ठलाल, उर्मिला पटेल, धनकुंवर पटेल, आशा बाई सहित अन्य की मौज्ूदगी रही।

Exit mobile version