Site icon

दुर्ग की नवीन शाखा व मोबाइल बैंकिंग सेवा का करेंगे शुभारंभ

logo Deep Jagriti

गृह विभाग और नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की करेंगे समीक्षा

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज 02 जुलाई को राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में पूर्वान्ह 11.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित कार्यक्रम में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, दुर्ग में मोबाइल बैंकिंग सुविधा और ग्राम-झीट, तहसील पाटन में बैंक की नवीन शाखा का वर्चुअल शुभारंभ करेंगे। वे इसके पश्चात् दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक आयोजित बैठक में गृह विभाग और नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के काम-काज की समीक्षा करेंगे।

Exit mobile version