Site icon

खारंग जलाशय के विकास के लिए 33 करोड़ रूपए स्वीकृत

logo Deep Jagriti

छत्तीसगढ़ शासन ने बिलासपुर जिले के खारंग जलाशय के कमांड क्षेत्र के विकास एवं जल प्रबंधन कार्य के लिए 32 करोड़ 97 लाख 35 हजार रूपए स्वीकृत किए है। यह राशि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना फास्ट्र ट्रेक अंतर्गत स्वीकृत की गई है। स्वीकृत राशि से 8 हजार 300 हेक्टेयर क्षेत्र में कमांड क्षेत्र के विकास एवं जल प्रबंधन का कार्य किया जाएगा। इस संबंध में मंत्रालय महानदी भवन से जल संसाधन विभाग ने मुख्य अभियंता, हसदेव कछार, बिलासपुर को प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी है।

Exit mobile version