Site icon

राजनांदगांव : तापमान 40 डिग्री पर अंधड़-बारिश संभव…

राजनांदगांव : तापमान 40 डिग्री पर अंधड़-बारिश संभव…

राजनांदगांव : तापमान 40 डिग्री पर अंधड़-बारिश संभव…

राजनांदगांव , प्रचंड गर्मी के बीच मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है। इससे गर्मी बढ़ गई है। हालांकि मौसम विभाग ने अगले दो दिन हल्की बारिश और अंधड़ की संभावना जताई है।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया​ कि एक द्रोणिका और पश्चिमी विक्षोभ का सिस्टम सक्रिय है। इसके असर से रविवार को कई हिस्सों में अंधड़ की स्थिति बन सकती है। इस दौरान हवा की गति 40​ किमी. प्रति घंटा रह सकती है।

इसके साथ ही हल्की बारिश की स्थिति भी बनेगी। हालाकि बदले मौसम का असर तापमान में नहीं होगा। तापमान में 2 डिग्री तक बढ़ोतरी की संभावना है। इससे गर्मी में आने वाले समय में और इजाफा होगा।

Exit mobile version