Site icon

11 माह के बाद जिले में दिनभर में एक भी कोरोना संक्रमित नहीं मिला

logo Deep Jagriti

कोविड-19 कोरोना वायरस ने डेढ़ साल से जिले में कोहराम मचा रखा है पर अब स्थिति सुधरने लगी है। राहत की बात यह है कि 11 माह के बाद जिले में 1 जुलाई को दिनभर में एक भी संक्रमित सामने नहीं आए। जिलेभर में दिनभर में 2428 लोगों की टेस्टिंग की गई पर एक भी पॉजिटिव नहीं मिले।

जिले में 14 अप्रैल 2021 को एक ही दिन में सर्वाधिक 1481 संक्रमित सामने आए थे सीएमएचओ डॉ. मिथलेश चौधरी ने बताया कि गुरुवार को पॉजिटिव दर शून्य रही जबकि सैकड़ों की संख्या में सैंपल लिए गए। लोग प्रोटोकॉल का पालन करेंगे तो संक्रमण की स्थिति नहीं रहेगी।

Exit mobile version