Site icon

CG : रायपुर में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती: एक रात में 137 नशेड़ी चालक पकड़े गए…

CG : रायपुर में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती: एक रात में 137 नशेड़ी चालक पकड़े गए…

CG : रायपुर में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती: एक रात में 137 नशेड़ी चालक पकड़े गए…

रायपुर । राजधानी में यातायात पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। शहर में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान एक ही रात में 137 नशे में वाहन चलाने वाले चालकों को पकड़ा गया।

8 स्थानों पर चला विशेष अभियान
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के तहत एडिशनल डीसीपी विवेक शुक्ला के नेतृत्व में शहर के 8 अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में वाहन चालकों की जांच की गई।

न्यायालय में किया जाएगा पेश
पकड़े गए सभी 137 चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई है। सभी को सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

जनवरी से अब तक 1400 पर कार्रवाई
यातायात पुलिस के अनुसार, इस वर्ष जनवरी से अब तक करीब 1400 नशे में वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की जा चुकी है। पुलिस का कहना है कि यह अभियान किसी टारगेट के तहत नहीं, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।

जीरो टॉलरेंस नीति लागू
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शराब पीकर वाहन चलाना कानूनन अपराध है और इससे न सिर्फ चालक, बल्कि अन्य लोगों की जान भी खतरे में पड़ती है। ऐसे मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रहेगी।

नागरिकों से अपील
यातायात पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें और जिम्मेदार नागरिक बनें, ताकि दुर्घटनाओं पर नियंत्रण पाया जा सके।

Exit mobile version