Site icon

24 घंटे में हफ्ते के सबसे अधिक 410 मरीज मिले, 0 से 1.2 हुई संक्रमण की दर; छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा मरीज बस्तर में

10

छत्तीसगढ़ में सिमट रहे कोरोना संक्रमण के आंकड़ों में हल्की बढ़ोतरी की सुगबुगाहट हुई है। 1 जुलाई को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी किए गए आंकड़े यही बता रहे हैं। बेहद मामूली ही सही मगर संक्रमितों का बढ़ा हुआ आंकड़ा अलार्म की तरह समझा जा सकता है। बीते 24 घंटे में 410 नए मरीज मिले हैं। बीते पूरे 7 दिनों में ये नए मिलने वाले मरीजों के मामले में सबसे अधिक है। 27 जून को प्रदेश में संक्रमण की औसत दर भी 0.9 हो चुकी थी। मगर 1 जुलाई को ये दर 1.2 पर आ पहुंची है।

एक नजर 7 दिनों के आंकड़ों पर

तारीखनए मरीजसंक्रमण की दर
25 जून2931.1
26 जून3611
27 जून2440.9
28 जून4051.2
29 जून3831.1
30 जून4031.1
1 जुलाई4101.2

प्रदेश में कोरोना का हाल
पिछले 24 घंटे में प्रदेश के सभी जिलों को मिलाकर 33 हजार 662 सैंपल जांचे गए। 410 नए मरीज मिले और 6 संक्रमितों की जान गई। 581 लोगों को होम आईसोलेशन और अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। अब राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 5 हजार 787 है। अब तक प्रदेश में 13 हजार 445 लोगों की मौत हो चुकी है।

बस्तर संभाग में सबसे अधिक मरीज

ज्यादा मरीज मिलने की वजह से बढ़ी निगरानी
प्रदेश में साउथ के राज्य और महाराष्ट्र से लगे जिलों की वजह से कोरोना के डेल्टा वैरिएंट का खतरा है। बस्तर संभाग में अधिक मरीज भी मिल रहे हैं, इसलिए यह तय हुआ है कि जीनोम सीक्वेसिंग के लिए प्रदेश से लगभग हर हफ्ते भेजे जा रहे 150 सैंपलों में इस बार अधिकांश बीजापुर और सुकमा के हों, ताकि डेल्टा प्लस वैरिएंट की मौजूदगी का पता चले। हालांकि स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि पिछले हफ्ते भेजे गए 200 सैंपल में डेल्टा प्लस वैरिएंट नहीं मिला है। बीजापुर में पिछले दो हफ्ते में साढ़े पांच सौ से अधिक मरीज मिले हैं। ओडिशा और आंध्रप्रदेश बॉर्डर से लगे सुकमा में इस दौरान साढ़े चार सौ से अधिक मामले सामने आए हैं।

Exit mobile version