Site icon

बेटी से हुए झगड़े के बाद महिला ने खाया था जहर; आज अस्पताल से होनी थी छुट्टी, उससे पहले ही टॉयलेट में फांसी लगा ली

14

रायपुर में एक महिला ने अपनी बेटी से विवाद होने के बाद जान दे दी। राजधानी के अंबेडकर अस्पताल में इस महिला का इलाज चल रहा था। गुरुवार की सुबह अस्पताल के टॉयलेट में महिला की लाश मिली। 10 नंबर वार्ड में मरीज और उनकी देख-रेख करने आए सभी रिश्तेदार सो रहे थे। तभी महिला धीरे से अस्पताल के टॉयलेट में गई और खुदकुशी कर ली।

जिस दिन मिलती अस्पताल से छुट्‌टी मां ने उस दिन को मौत के लिए चुना
अंबेडकर अस्पताल के टॉयलेट में फांसी लगाने वाली इस महिला का नाम सुनीता धीवर था। मंदिर हसौद थाना इलाके के धमधी गांव में रहने वाली सुनीता का उसकी 18 साल की बेटी के साथ आए दिन विवाद होता रहता था। झगड़ा किस बात को लेकर था ये महिला के घर वाले खुलकर नहीं बता रहे हैं।

26 जून को मां-बेटी के बीच जबरदस्त विवाद हुआ। बेटी की जली-कटी बातें सुनकर मां का दिल भर आया और उसने जहर पी लिया। महिला की तबीयत बिगड़ी तो उसके पति मोहन धीवर ने उसे आरंग के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को रायपुर के अंबेडकर अस्पताल रेफर किया गया। यहां चले इलाके के बाद गुरुवार को ही दोपहर के वक्त सुनीता को डिस्चार्ज किया जाना था। ये बात उसे भी पता थी, मगर शायद सुनीता ने कुछ और ही तय कर लिया था। वो अपनी एक साड़ी लेकर टॉयलेट में गई। कचरे के डिब्बे पर चढ़कर साड़ी रोशनदान से बांधी और इसी पर फांसी लगा ली।

Exit mobile version