Site icon

राजनांदगांव : खनिज का अवैध खनन परिवहन, 2 गाड़ियां जब्त…

final-logo-copy.web

राजनांदगांव | ग्रामीण क्षेत्र में खनिज के अवैध खनन व परिवहन को रोकने के लिए विभाग लगातार अभियान चला रही है।

इसी के तहत टीम ने एक जेसीबी और हाइवा वाहन को जब्त किया है। जिसे सोमनी थाने के सुपुर्द किया गया है। खनिज अफसरों ने बताया​ कि टीम ने ग्राम भर्रेगांव, खुटेरी, रवेली, कोटरासरार, अर्जुनी, भोथली, बाघमार सहित अन्य क्षेत्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया।

हाइवा क्रमांक सीजी 07 बीएम 2500 को मिट्‌टी का अवैध परिवहन करते और जेसीबी क्रमांक सीजी 24 यू 4031 को मुरु का अवैध खनन करते पकड़ा गया। प्रकरणों में खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

Exit mobile version