Site icon

राजनांदगांव : गोल बाजार की सब्जी मंडी के रास्ते में गड्ढा, परेशानी…

final-logo-copy.web

राजनांदगांव | गोल बाजार की सब्जी मंडी जाने वाले रास्ते में नाली पर एक विशाल और गहरा गड्ढा हो गया है। वहां सब्जी खरीदने पहुंचे ग्राहकों को आवाजाही में समस्या हो रही। यहां नाली पर बनी पुलिया बीच से धंस गई। इस पर रखा गया फर्श भी वहीं गिर गया। खासकर रात के समय यह गड्ढा दिखाई नहीं देता। इसमें लोगों के साथ श्वानों और मवेशियों के गिरने खतरा रहता है। यहां मरम्मत की जरूरत है।

Exit mobile version