Site icon

स्माइल योजना के क्रियान्वयन हेतु स्वैच्छिक संस्थाओं स्थानीय निकायों से प्रस्ताव आमंत्रित

final-logo-copy.web

अम्बिकापुर , समाज कल्याण विभाग के उप संचालक ने बताया कि SCHEME OF SUPPORT FOR MARGINALIZED INDIVDUALS FOR LIVELIHOOD AND ENTERPRISES (SMILE) योजनांतर्गत भिक्षावृत्ति में लिप्त व्यक्तियों का व्यापक पुनर्वास कार्यक्रम का जिले में संचालन हेतु मान्यता प्राप्त स्वैच्छिक संस्था/स्थानीय निकायों जिनका कम से कम 2 वर्ष का कार्य का अनुभव हो, से प्रस्ताव आमंत्रित किया जा रहा है।

इच्छुक विभागीय मान्यता प्राप्त स्वैच्छिक संस्था/स्थानीय निकाय अपना प्रस्ताव बंद लिफाफे में जिलाकार्यालय समाज कल्याण, कलेक्ट्रेट परिसर अंबिकापुर को 16 अप्रैल 2026 को सायं 05ः30 बजे तक प्रस्तुत कर सकते हैं। समयावधि के पश्चात प्राप्त आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। इस संबंध में अधिक जानकारी/विस्तृत निर्देश, शर्ते एवं आवेदन का प्रारूप जिले के वेबसाइट https://surguja.gov.in/  पर देखा जा सकता है।

Exit mobile version