Site icon

एकीकृत बाल विकास परियोजना बारसूर अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं पद की भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित

Durg : "नवरात्रि पर्व पर डोंगरगढ़ जाने वाले पदयात्रियों की सुरक्षा के लिए यातायात पुलिस दुर्ग ने की विशेष व्यवस्था"

Durg : "नवरात्रि पर्व पर डोंगरगढ़ जाने वाले पदयात्रियों की सुरक्षा के लिए यातायात पुलिस दुर्ग ने की विशेष व्यवस्था"

02 से 17 अप्रैल तक किया जा सकता है ऑनलाइन आवेदन

दंतेवाड़ा, एकीकृत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार एकीकृत बाल विकास परियोजना बारसूर अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों पर भर्ती किया जाना है। जिसके तहत एकीकृत बाल विकास परियोजना बारसूर अंतर्गत ग्राम पंचायत गुटोली पटेलपारा तथा ग्राम पंचायत जोड़ातरई कोटवारपारा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के रिक्त पद है। इस संबंध में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हेतु न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं उत्तीर्ण तथा सहायिका हेतु 8वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य किया गया है।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सहायिका के पद के लिये आयु सीमा 18 से 44 वर्ष की होगी तथा आयु की गणना आवेदन आमंत्रित करने की सूचना जारी होने की तिथि से की जावेगी। जिस वार्ड (नगरीय क्षेत्र) के आंगनबाड़ी केंद्र में रिक्त पद हेतु विज्ञापन जारी किया गया है, आवेदिका का उसी राजस्व ग्राम, वार्ड (नगरीय क्षेत्र) की स्थानीय निवासी होना अनिवार्य होगा। इसके लिए इच्छुक स्थानीय सभी पात्र आवेदिकाएं दिनांक 2 अप्रैल से 17 अप्रैल तकaww.e-bharti.inपर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए एकीकृत बाल विकास परियोजना बारसूर में सम्पर्क किया जा सकता हैं।

Exit mobile version