Site icon

मुख्य सचिव लेंगे जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक

final-logo-copy.web

उत्तर बस्तर कांकेर, छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य सचिव विकास शील 04 अप्रैल शनिवार को कांकेर प्रवास के दौरान जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में प्रगति की समीक्षा करेंगे। कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने उक्त बैठक में सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के लिए निर्देशित किया है।

मुख्य सचिव विकास शील समीक्षा बैठक के पूर्व निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज तेलगरा, मावा मोदोल एवं सेंट्रल लाईब्रेरी, निर्माणाधीन नालंदा परिसर, नरहरदेव पीएम विद्यालय का निरीक्षण करेंगे इसके अलावा कृषि विज्ञान केंद्र कांकेर का निरीक्षण कर किसानों से चर्चा भी करेंगे। समीक्षा बैठक के बाद मुख्य सचिव के द्वारा पर्यटन आधारित आजीविका केंद्र खमढोड़गी का अवलोकन भी किया जाएगा।

Exit mobile version