Site icon

राजनांदगांव : 30 अप्रैल तक टैक्स जमा करें, सरचार्ज नहीं लगेगा…

inal-logo-copy.webp

inal-logo-copy.webp

राजनांदगांव | नगर निगम ने बीते वित्तीय वर्ष के संपत्तिकर में 30 अप्रैल तक अधिभार खत्म कर दिया है। यह सुविधा उन लोगों को दी जाएगी, जिन्होंने मार्च में अपना संपत्तिकर जमा नहीं किया है। ऐसे करदाता बगैर किसी अधिभार के 30 अप्रैल तक बीते वित्तीय वर्ष का संपत्तिकर जमा कर सकते हैं।

निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने बताया​ कि नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत यह सुविधा दी जा रही है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में मतदाता सूची के एसआईआर व जनगणना की प्रारंभिक तैयारियों में निकाय के अधिकारी व कर्मचारी भी शामिल रहे हैं। अब करदाताओं को 30 अप्रैल तक अपना टैक्स जमा करने की सुविधा दी गई है।

Exit mobile version