Site icon

भाजपा मंडल अध्यक्ष सहित पदाधिकारियों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप

logo Deep Jagriti

खैरागढ़ के भाजपा मंडल अध्यक्ष सहित पदाधिकारियों पर कांग्रेस के युवा संयुक्त महामंत्री ने मानसिक प्रताड़ना व छवि खराब करने का आरोप लगाया है। उन्होंने इसकी शिकायत एसपी डी. श्रवण से करते हुए एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

शहर कांग्रेस के संयुक्त महामंत्री मोहित भोंडेकर ने अपनी शिकायत में बताया कि उनका परिवार कांग्रेस पार्टी से जुड़ा हुआ है। वे खुद भी कांग्रेस के महामंत्री हैं। जिनकी छवि धूमिल करने और मानसिक रुप से परेशान करने के लिए भाजपा के मंडल अनिल अग्रवाल सहित पदाधिकारी अयूब सोलंकी, शशांक ताम्रकार, चंदन गिरी, कपिल बैद, विनय देवांगन, महेश गिरी और कमलेश कोठले ने उसके खिलाफ झूठी शिकायत एसडीएम से की है।

भोंडेकर ने बताया कि उन पर सार्वजनिक मंच में अवैध कब्जा कर लेने का आरोप लगाया गया, लेकिन उन्होंने ऐसा किया ही नहीं हैं। मंच सभी के खिलाफ खुला हुआ है। ऐसी झूठी शिकायत प्रशासन से कर भाजपा के उक्त पदाधिकारी उन्हें मानसिक रुप से परेशान करना चाह रहे हैं। मोहित शनिवार को एसपी कार्यालय पहुंचे, जहां एसपी डी. श्रवण से मिलकर उन्होंने लिखित शिकायत करते हुए उक्त भाजपा पदाधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

Exit mobile version