Site icon

CG : कॉलेज छात्रा की लाश खेत में मिली, गांव में फैली सनसनी …

CG: Another murder incident in Mandir

जशपुर। जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां एक कॉलेज छात्रा का शव संदिग्ध परिस्थिति में मिला है। छात्रा का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। गांव के लोगों ने जब छात्रा के शव को देखा तो उन्होंने आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और छात्रा के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस की टीम इस मामले की जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला जशपुर जिले के नारायणपुर थाना के चारभट्टी गांव का है। यहां कॉलेज छात्रा का शव संदिग्ध परिस्थिति में खेत में मिला। गांव के लोगों ने जैसे ही छात्रा के शव को देखा तो उनमे हड़कंप मच गया और पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। ग्रामीणों ने आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और छात्रा के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस की टीम इस मामले की जांच में जुट गई है।

Exit mobile version