Site icon

राजनांदगांव : भागवत कथा प्रवचन में भजन की प्रस्तुति…

final-logo-copy.web

राजनांदगांव , ग्राम बूची भरदा में श्रीमद भागवत कथा में अंचल के लोक कलाकारों ने निर्गुण भजन का प्रदर्शन कर लोगों का मन मोह लिया। बूची भरदा निवासी पप्पू कलिहारी ने भरथरी गायन व नाच रंग विधा के गीत गुरु के बाना, बांध लिए बाना गाकर अलग ही रंग जमाया।

इस लोक गायन में जसवंत चतुर्वेदी ने जहां चिंकारा वादन में संगत की वही, मोती लाल साहू ने तबले पर कमाल दिखाया। डॉक्टर चैत राम यादव, चोवा राम निर्मलकर, रोशन साहू, प्रकाश कुमार निषाद, ख़ेम लाल देशलहरे, दिलीप चतुर्वेदी, गणपत साहू, चुम्मन पटेल ने कोरस गायन, वादन में संगत की।

लोक कलाकार पप्पू कलिहारी वर्तमान में छत्तीसगढ़ साहित्य सृजन समिति से जुड़ कर गांवों में कला-संगीत और साहित्यिक गतिविधियों से कला साहित्य का अलख जगाने का काम कर रहे हैं। उनके लोक व शस्तरिहा काया खंडी भजन गायन ने लोगों का दिल जीत लिया।

भरथरी लोक गाथा के सुमधुर गायन से उन्होंने लोगों को राजा भर्तृहरि के वैराग्य व त्याग वृत्ति की भावना से परिचित कराया। अंत में उनका सम्मान किया गया। जानकारी छत्तीसगढ़ साहित्य सृजन समिति के थंगेश्वर साहू ने दी है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे।

Exit mobile version