Site icon

राजनांदगांव : अब निगम की सामान्य सभा 21 और बजट 22 को…

final-logo-copy.web

राजनांदगांव | नगर निगम की सामान्य सभा और बजट बैठक की तारीखों में बदलाव किया गया है। पहले सामान्य सभा 8 अप्रैल और बजट बैठक 9 अप्रैल को प्रस्तावित थी, लेकिन अपरिहार्य कारणों से दोनों बैठकों को स्थगित कर दिया गया।

निगम अध्यक्ष टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा ने बताया कि अब सामान्य सभा 21 और बजट बैठक अब 22 अप्रैल को दोपहर 12 बजे आयोजित होगी। पूर्व निर्धारित 7 विषयों पर चर्चा कर निर्णय लिया जाएगा। इसी तरह महापौर मधुसूदन यादव इस कार्यकाल का द्वितीय बजट पेश करेंगे।

Exit mobile version