Site icon

एटीएम क्लोनिंग कर जवान के खाते से निकाले 1.15 लाख रु.

logo Deep Jagriti

एटीएम क्लोनिंग कर आईटीबीपी जवान के सैलरी एकाउंट से 1 लाख 15 हजार रुपए का आहरण कर लिया गया है। जवान ने ठगी की शिकायत बसंतपुर थाने में दर्ज कराई है। पीड़ित जवान कृष्णा सिंह ने बताया कि उनकी सैलरी एकाउंट एसबीआई के कृषि शाखा में हैं। उक्त खाते से अज्ञात व्यक्ति ने बीते माह 1 लाख 15 हजार रुपए का आहरण कर लिया। आरोपी ने डेबिट कार्ड के माध्यम से राशि का आहरण किया है। इससे आशंका है कि उनके एटीएम की क्लोनिंग कर इस तरह की ठगी को अंजाम दिया गया है। पुलिस अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पतासाजी कर रही है।

Exit mobile version