Site icon

रोको-टोको अभियान, रेवाडीह में टीका लगवाने किया प्रेरित

रोको-टोको अभियान, रेवाडीह में टीका लगवाने किया प्रेरित

रेवाडीह वार्ड नं. 22 में रोको-टोको अभियान के तहत आम लोगों से अपील की गई। रोको-टोको अभियान का रथ लेकर पहुंचे। उन्होंने वार्ड भ्रमण कर कोरोना वायरस के बचाव संबंधी जानकारी देकर जागरूकता बढ़ाई। उक्त टीम ने वार्ड पार्षद से मिलकर वार्ड की जानकारी प्राप्त की तथा वार्ड पार्षद (कनिष्ठ सभापति) गामेंद्र नेताम ने इस रोको-टोको कोरोना जागरूकता अभियान रथ की प्रशंसा की। उक्त जानकारी वार्ड अध्यक्ष उमेश राजपूत ने दी।

पार्षद नेताम ने कहा कि कोरोना वायरस अभी वर्तमान में पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। तीसरी लहर की आशंका है। मास्क अवश्य लगाएं, भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर आवश्यक दूरी बनाए। सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें। नेताम ने कहा कि वैक्सीन अवश्य लगवाएं और दूसरों को प्रेरित करें। तीसरी लहर की आशंका को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

Exit mobile version