Site icon

CG : बिहान अंतर्गत संविदा पद पर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ…

final-logo-copy.web

गरियाबंद । बेरोजगारों के लिए सुनहरा अवसर है छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के मिशन संचालक, विकास आयुक्त कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिला गरियाबंद में संविदा पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

जिला गरियाबंद में रिक्त संविदा पद लेखा सह एम.आई.एस. सहायक 01 पद पर नियुक्ति प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। इच्छुक उम्मीदवार 20 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन गूगल फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती से संबंधित विस्तृत विज्ञापन, योग्यता, वेतनमान, आयु सीमा तथा अन्य शर्तें जिला गरियाबंद की आधिकारिक वेबसाइट में पर उपलब्ध हैं। उम्मीदवारों को वेबसाइट पर जाकर पूरी जानकारी पढ़ कर ही आवेदन करने को कहां गया है। यह भर्ती छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के अंतर्गत संविदा आधार पर की जाएगी।

Exit mobile version