Site icon

लॉकडाउन में हाईटेक हुई रविशंकर यूनिवर्सिटी

76

रायपुर. लॉकडाउन के दौरान छात्रों की पढ़ाई प्रभावित ना हो इसलिए रायपुर के पंडित रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी ने शासन के छत्तीसगढ़ काउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के सहयोग से ऑनलाइन स्टडी पोर्टल ‘मोर पाठशाला’ शुरू किया है. इस पोर्टल के जरिए अब छात्रों को स्टडी मटेरियल मिलने में मदद मिलेगी. मालूम हो कि विश्वविद्यालय के 57वें स्थापना दिवस के मौके पर इसकी शुरुआत की गई है. पोर्टल में छात्रों के साथ ही प्रोफेसर और लेक्चरर्स को भी जोड़ा जा रहा है और स्टडी मटेरियल के साथ अन्य जरूरी सूचनाएं अपलोड करने को कहा गया है.

इस पोर्टल के जरिए किसी भी छात्र को स्टडी मटेरियल घर बैठे  मिल सकेगा. मोर पाठशाला की इस सुविधा का उपयोग करने के लिए छात्र को सबसे पहले अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा और गुगल अकाउंट के साथ लॉगिन करना होगा. रजिस्ट्रेशन के बाद छात्रों को उनके विषय से संबंधित स्टडी मटेरियल घर बैठे प्राप्त हो सकेंगे. रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया समझने के लिए यूट्यूब लिंक भी शेयर किया गया है.

Exit mobile version