Site icon

मोहला : एकलव्य विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2026-27 का परिणाम जारी, पोर्टल पर उपलब्ध

final-logo-copy.web

          मोहला । शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु आयोजित प्राक्चयन परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। यह परीक्षा 1 मार्च 2026 को आयोजित की गई थी।
          यह परीक्षा भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति (एनईएसटीएस) नई दिल्ली द्वारा संचालित योजना के तहत छत्तीसगढ़ राज्य में आयोजित की गई थी। राज्य स्तरीय आदिम जाति कल्याण, आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति द्वारा प्रदेश के 27 जिलों में 150 परीक्षा केंद्रों पर इस परीक्षा का आयोजन किया गया था। इस प्रक्रिया के माध्यम से राज्य में संचालित 75 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6 वीं में प्रवेश दिया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट eklavya.cg.nic.in पर जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी अपने रोल नंबर और पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज कर परिणाम देख सकते हैं।प्रवेश प्रक्रिया के अगले चरण के रूप में काउंसिलिंग से संबंधित जानकारी भी शीघ्र ही इसी वेबसाइट पर अलग से प्रकाशित की जाएगी। परीक्षार्थियों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से पोर्टल का अवलोकन करते रहें, ताकि आगे की प्रक्रिया से संबंधित अपडेट समय पर मिल सके।

Exit mobile version