Site icon

राजनांदगांव : अग्निवीर भर्ती : ऑनलाईन आवेदन …

CG: Another murder incident in Mandir

राजनांदगांव । भारतीय थल सेना में अग्निवीर की भर्ती के लिए 1 जून से 15 जून 2026 के मध्य ऑनलाईन लिखित परीक्षा (सीईई) आयोजित किया जाना संभावित है। संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण के निर्देशानुसार जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र राजनांदगांव द्वारा अग्निवीर भर्ती के लिए पंजीकृत आवेदकों को 1 मई से 31 मई 2026 तक ऑनलाईन लिखित परीक्षा (सीईई) हेतु परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण दिया जाएगा। पंजीकृत आवेदकों से ऑनलाईन लिखित परीक्षा (सीईई) के पूर्व प्रशिक्षण हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित की गई है। प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए इच्छुक आवेदक रोजगार विभाग के पोर्टल पर ऑनलाईन आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र राजनांदगांव से प्राप्त की जा सकती है।

Exit mobile version