Site icon

CG : अग्निवीर भर्ती हेतु दिया जाएगा निःशुल्क कोचिंग …

CG: Another murder incident in Mandir

जशपुरनगर । रोजगार अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती हेतु 13 फरवरी 2026 से 01 अप्रैल 2026 तक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया है। सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा दिनांक 01 जून 2026 से 15 जून 2026 तक पंजीकृत अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन परीक्षा (CEE) आयोजित किया जाना संभावित है।

भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती हेतु पंजीकृत अभ्यर्थियों को छ०ग० रोजगार विभाग द्वारा निःशुल्क कोचिंग प्रदान किया जायेगा। अतः जो आवेदक लिखित परीक्षा हेतु निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग प्राप्त करना चाहते है वे भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती हेतु पंजीयन पश्चात रोजगार विभाग के वेबसाईट www.erojgar.cg.gov.in पर ष्अग्निवीर भर्ती 2028 की लिखित परीक्षा की तैयारी हेतु निःशुल्क प्रशिक्षण कि ऑनलाईन आवेदन आवेदन पर ब्सपबा कर अपनी व्यक्तिगत जानकारी सहित आवेदन छ०ग० रोजगार विभाग को प्रेषित कर सकते है। आवेदक को लिखित परीक्षा हेतु प्रशिक्षण के लिए ऑनलाईन आवेदन करने के पूर्व ष्रोजगार कार्यालय में पंजीयन करवाना अनिवार्य होगा।

Exit mobile version