Site icon

राजनांदगांव : औद्योगिक प्रतिष्ठानों में सुरक्षा एवं जल संरक्षण के संबंध में बैठक 16 अप्रैल को

final-logo-copy.web

राजनांदगांव । जिले के औद्योगिक प्रतिष्ठानों एवं पावर प्लांटों में सुरक्षा मानकों के सुदृढ़ पालन तथा जल संरक्षण के प्रभावी उपायों के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक 16 अप्रैल 2026 को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित की गई है। बैठक में सभी औद्योगिक इकाइयों एवं पावर प्लांटों के प्रतिनिधियों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में उद्योगों में कार्यरत श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, संभावित दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु आवश्यक उपायों, सुरक्षा उपकरणों के उपयोग, आपातकालीन प्रबंधन व्यवस्था तथा सुरक्षा मानकों के पालन की समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही जल संरक्षण एवं जल के समुचित उपयोग, वर्षा जल संचयन तथा औद्योगिक गतिविधियों में पानी की बचत के उपायों पर विशेष चर्चा की जाएगी। सभी संबंधित औद्योगिक प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों को निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने कहा गया है।

Exit mobile version