Site icon

ब्लॉक अध्यक्ष रमेश ने कहा- कांग्रेस के मतदाता तक को सम्मान मिलेगा

10

नगर के विश्रामगृह में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रमेश साहू ने गंडई ने कार्यकारिणी का गठन किया। अध्यक्ष ने बताया कि गठन में हर गांव को शामिल करने का प्रयास किया गया है। जिन गांवों में हमारे कार्यकर्ता कम हैं वहां से लोगों को शामिल किया गया। कांग्रेस के विस्तार का प्रयास आगे भी रहेगा।

उन्होंने बताया कि ब्लॉक में आठ उपाध्यक्ष, एक कोषाध्यक्ष, 10 महामंत्री, 13 संयुक्त मंत्री, 9 सचिव, पांच स्थायी आमंत्रित सदस्य, 31 विशेष आमंत्रित सदस्य, 27 कार्यकारिणी सदस्य, पांच प्रवक्ता-मीडिया प्रभारी बनाया गया है। कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष गोविंद धनकर ढाबा, पूर्व पार्षद बालकिशन यादव गंडई, कोषाध्यक्ष मनीष अग्रवाल गंडई, महामंत्री रिखी पटेल जनपद सदस्य खौड़ा, चेतन देवांगन पार्षद, नवीन चौबे, जितेंद्र तिवारी बरबसपुर, संयुक्त महामंत्री क्रांति ताम्रकार पार्षद, लियाकत अली, सचिव फिरोज मेमन गंडई होंगे। स्थायी आमंत्रित सदस्य जिलाध्यक्ष पदम कोठारी, पूर्व विधायक गिरवर जंघेल ओटेबंद, जनपद अध्यक्ष नीना ताम्रकार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रूखमणी देवांगन होंगी। विशेष आमंत्रित सदस्य टारकेश्वर शाह खुशरो, अय्यूब कुरैशी, सतीष सिंघानिया, बांकेलाल अग्रवाल, गोविंद जंघेल, देवेंद्र शाह खुशरो, ममता पाल हैं।

Exit mobile version