Site icon

दो दिन में महज 3 मिमी बारिश, आज मध्यम बारिश की संभावना, पारा 340 पर

logo Deep Jagriti

जिले में बीते 48 घंटे से बारिश थमी हुई है। दो दिनों में महज 3 मिमी औसत बारिश ही हुई है। बारिश थमने के साथ तापमान में भी 3 डिग्री तक बढ़ोतरी हो गई है। इसके चलते उमस के साथ गर्मी बढ़ती जा रही है। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया गया।

इधर मौसम विभाग ने बारिश को लेकर मजबूत सिस्टम बने होने का दावा किया है। इसके असर से मंगलवार को जिले में मध्यम बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने तेज अंधड़ के साथ बिजली गिरने की आशंका भी जताई है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि द्रोणिका और चक्रवाती सिस्टम के चलते प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश के संकेत हैं, आने वाले दिनों में बारिश की झड़ी जैसी स्थिति रहेगी। हालांकि इसके विपरित बीते 48 घंटे से जिले में बारिश थमने और तापमान में बढ़ोतरी की स्थिति बनी हुई है। जिले में मानसून की शुरुआत तो अच्छी रही है, लेकिन आंकड़ों के लिहाज से अब यह कमजोर होने लगा है। जिले में पहले जून से अब तक 261 मिमी. बारिश दर्ज की जा चुकी है, लेकिन यह इन दिनों के औसत बारिश की तुलना में 2 फीसदी कम है। हालांकि बारिश को लेकर जो संकेत जारी किए हैं।

Exit mobile version