Site icon

आज से थम जाएंगे यात्री बसों के पहिए, बेमियादी हड़ताल

logo Deep Jagriti

प्रदेश के बस संचालकों की ओर से पेट्रोल, डीजल के बढ़ते दाम और कोरोना संकट के चलते हो रही परेशानी को देखते हुए यात्री किराया में बढ़ोतरी की मांग सरकार से की। चरणबद्ध आंदोलन करने के बाद भी मांगें पूरी नहीं किए जाने से नाराज बस संचालकों ने 13 जुलाई से बस का संचालन बंद रखने का निर्णय लिया है। प्रदेश स्तर पर मांगों को लेकर देर शाम तक मंत्री स्तर पर चर्चा चलती रही पर मांगें नहीं माने जाने पर बस संचालकों ने बस संचालन ठप रखने का फैसला किया है। जिला बस ऑपरेटर संघ के अध्यक्ष रईस अहमद शकील ने बताया कि कोरोना काल में पहले से ही बस संचालक भारी नुकसान झेल रहे हैं।

जिले में 300 से ज्यादा बसें हैं पर सवारी नहीं मिलने के कारण 60 से 70 बसों का ही संचालन विभिन्न रूटों में किया जा रहा था। डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ जाने से बस का संचालन भारी पड़ रहा है। इसलिए यात्री किराया में बढ़ोतरी की मांग रखते आ रहे थे। इसलिए मंगलवार से बसों का संचालन अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया जाएगा।

Exit mobile version