Site icon

नेशनल लोक अदालत, 3 दावा प्रकरणों में 15 लाख रुपए का अवार्ड किया पारित

logo Deep Jagriti

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के तत्वावधान में तालुका विधिक सेवा समिति खैरागढ़ में नेशनल लोक अदालत का आयोजन 10 जुलाई को किया गया। जिसमें प्रकरण के पक्षकारों को भौतिक रूप से एवं वर्चुअल कांफ्रेंसिंग दोनों मुख्य माध्यम से मामले में सुलह की सुविधा प्रदान की गई। इसके पूर्व तालुका विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष एसएल नवरत्न और सचिव प्रवीण मिश्रा के निर्देशानुसार पैरालीगल वॉलंटियर गोलू दास और छबीराज द्वारा द्वारा उक्त विशेष नेशनल लोक अदालत को सफल बनाने के लिए गांव के सुदूर क्षेत्रों में, विभिन्न बैंकों ,ग्राम पंचायतों में जाकर शिविरों का आयोजन किया गया।

पक्षकारों को लोक अदालत के संबंध में जानकारी प्रदान कर मामले के निराकरण के लिए प्रोत्साहित किया गया विशेष नेशनल लोक अदालत में अपर जिला एवं सत्र न्यायालय खैरागढ़ के तीन मोटर वाहन 01 अन्य दावा प्रकरणों को पक्षकारों से सहमति उपरांत मामले का निपटारा कर उन्हें लाभान्वित किया गया। इन तीन दावा प्रकरणों में कुल अवार्ड राशि 15 लाख रुपए पारित किया गया। इसी प्रकार अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट खैरागढ़ के 13 आपराधिक मामलों एवं अन्य 09 मामले का निराकरण वर्चुअल कांफ्रेंसिंग से कर पक्षकारों को लाभान्वित किया गया। जिसकी अवार्ड राशि 1,24,000 रुपए है।

Exit mobile version