Site icon

सात माह बाद भी नहीं बदला तार

सात माह बाद भी नहीं बदला तार

राजनांदगांव । शहर के मोतीपुर रामनगर क्षेत्र में विद्युत कंपनी की बड़ी लापरवाही का खामियाजा स्थानीय लोग भुगत सकते हैं। लगभग सात माह से लगातार शिकायत के बाद भी विद्युत कंपनी केबल ठीक नहीं कर पा रही है जिससे आसपास के लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। बारिश के दिनों में खतरा ज्यादा है।

शहर के मोतीपुर रामनगर वार्ड नंबर सात में मदरसा रोड स्थित ट्रांसफार्मर से लगे आठ विद्युत पोल का केबल सड़कर खराब हो चुका है। इस केबल को बदलने की शिकायत वार्ड के लोगों ने कई बार की लेकिन विद्युत विभाग के द्वारा ध्यान नहीं दिया गया। स्थानीय लोगों के द्वारा विगत सात माह से की जा रही है। शिकायत के बाद भी अब तक सड़ चुकी विद्युत तारों को नहीं बदला गया है, जिससे अब स्थिति बदतर हो रही है। और हल्की बारिश होने पर भी विद्युत तारों से चिंगारी निकलती है और आग लगने से धुंआ उठने लगता है।

न्यूट्रल तार भी टूटा ट्रांसफार्मर के समीप पोल क्रमांक एमटीआर 05-333 का न्यूट्रल तार भी टूट चुका है, जिससे एबी केबल नीचे लटकने लगा है। जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा होने का खतरा बना हुआ है। वहीं स्पार्किंग होने से लोगों के घर के इलेक्ट्रानिक उपकरण भी खराब हो रहे हैं और बिजली आंधी-तूफान और बारिश में बंद हो रही है। सात माह में भी विद्युत विभाग यहां की समस्या को दूर नहीं कर पाया है तो शहर के मेंटेनेंस का हाल खुद ही समझा जा सकता है। वार्ड के लोगों ने कई बार दुर्घटना की आशंका को लेकर विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों को भी अवगत कराया गया है, लेकिन अधिकारी भी किसी हादसे का इंतजार करते नजर आ रहे हैं। विद्युत विभाग के कर्मचारी विद्युत तार बदलने की बात कहते हैं लेकिन इन सड़ चुके वायरो को बदला नहीं जा रहा है। एक दूसरे में लिपटे होने की वजह से इन वायरों में आग भी लग रही है। सब कुछ जान कर भी विद्युत कंपनी क्षेत्र में मरम्मत कार्य नहीं कर रही है। इससे वार्ड के लोगों में नाराजगी भी देखी जा रही है।

कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा शनिवार की दोपहर हुई तेज बारिश के बीच इन तारों में आग लग गई और तेज धुआ निकलने लगा। इससे आसपास के लोग दहशत में भी आ गए। समय रहते विद्युत कंपनी द्वारा अगर सुधार कार्य नहीं किया गया तो यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। बताया गया कि यह स्थिति सिर्फ एक क्षेत्र विशेष में नहीं है। शहर के कई वार्डों में तार झूलते देखे जा सकते हैं।

मुझे जानकारी दी दी गई है। जल्द ही उस क्षेत्र के केबल को बदल दिया जाएंगा।

Exit mobile version