Site icon

राजनांदगांव : जिला रजक समाज ने गोपी रजक को बनाया शहर परिक्षेत्र अध्यक्ष …

CG: Another murder incident in Mandir

राजनांदगांव| जिला रजक (धोबी) समाज की बैठक दीनदयाल नगर स्थित सामाजिक भवन में हुई। जिसमें समाज के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर निर्णय लिया गया। बैठक में वर्तमान जिला पदाधिकारियों का कार्यकाल समाप्त घोषित किया गया।

बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर आगामी नई कार्यकारिणी के चयन हेतु सभी परिक्षेत्र से अध्यक्ष, सचिव मनोनीत कर की जाने का प्रस्ताव पारित किया गया। इसके तहत 17 मई को जिला अध्यक्ष सहित अन्य पदों के लिए चयन किया जाएगा। पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि चयन प्रक्रिया पारदर्शी, निष्पक्ष और लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न कराई जाएगी। जिससे समाज के प्रत्येक सदस्य को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का अवसर मिल सके। बैठक में शहर परिक्षेत्र अध्यक्ष के रुप में गोपी रजक का नाम प्रस्तावित किया गया, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकृति देते हुए उन्हें अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

Exit mobile version