Site icon

राजनांदगांव : कार से शराब का अवैध परिवहन, आरोपी गिरफ्तार …

final logo copy

राजनांदगांव | चिखली पुलिस ने शराब का अवैध परिवहन कर रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 10 हजार रुपए की शराब जब्त की गई है। वहीं परिवहन में प्रयुक्त स्कार्पिओ कार भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। चिखली पुलिस ने बताया कि शराब के अवैध परिहवन की सूचना पर गठुला नाला में नाकेबंदी गई थी। कार में अलग-अलग ब्रांड की शराब मिली। आरोपी अजीत यादव को गिरफ्तार कर लिया।

Exit mobile version