Site icon

CG : जमानत पर घर पहुंचा पति, सिलबट्टे से पत्नी ने कर दी हत्या…

CG : जमानत पर घर पहुंचा पति, सिलबट्टे से पत्नी ने कर दी हत्या…

CG : जमानत पर घर पहुंचा पति, सिलबट्टे से पत्नी ने कर दी हत्या…

दुर्ग। भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र के कैंप-2 में एक पत्नी ने अपने पति की हत्या कर दी। यह घटना दुर्गा पारा, वार्ड 35 की है, जहां बीती रात पत्नी ने गुस्से में आकर अपने पति पर सिलबट्टे से हमला कर दिया। इस हमले में 40 साल के डोमन साहू की मौके पर ही मौत हो गई। डोमन साहू और उसकी पत्नी हीरामणी साहू (करीब 35 साल) के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। दोनों के दो बच्चे हैं, एक बेटा और एक बेटी। पड़ोसियों का कहना है कि घर में अक्सर झगड़ा होता था और इसका असर बच्चों पर भी पड़ रहा था। कई बार आसपास के लोग भी इस विवाद से परेशान हो चुके थे।

पति-पत्नी के बीच आए दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। मोहल्ले को लोग भी इस बात से परेशान थे। जानकारी के मुताबिक पत्नी हीरामणी साहू ने 19 अप्रैल को अपने पति के खिलाफ जामुल थाना में शिकायत की थी। जिसके बाद पुलिस ने बीएनएस की धारा 170 के तहत उसे गिरफ्तार कर एसडीएम कोर्ट भेजा था। छावनी पुलिस ने आरोपी पति को एसडीएम कोर्ट में पेश किया। हालांकि वहां से उसे जमानत मिल गई। बताया जा रहा है कि जमानत मिलने के बाद आरोपी शाम को घर पहुंचा और पुलिस में शिकायत करने की बात को लेकर विवाद करने लगा।

दोनों पति-पत्नी के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में पत्नी ने अपने पति के सिर पर सिलबट्टे से वार कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने की वजह से उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना जब पुलिस को लगी तो पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सुपेला अस्पताल भिजवा दिया। पड़ोसियों का कहना है कि मृतक आए दिन शराब पीकर घर में विवाद करता था और कई बार बच्चों के साथ भी मारपीट करता था। इसी वजह से पत्नी पहले भी परेशान रहती थी और कई बार शिकायत कर चुकी थी।

Exit mobile version