Site icon

CG : नामांतरण प्रकरण में लापरवाही, दो अधिकारी मुख्यालय अटैच …

CG: Another murder incident in Mandir

बिलासपुर । बिलासपुर स्थित छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल में नामांतरण प्रकरण में लापरवाही सामने आने पर सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। 17 अप्रैल 2026 को सोशल मीडिया में वायरल हुए एक वीडियो के आधार पर जांच उपरांत यह कार्रवाई की गई। आयुक्त, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा जारी आदेश के अनुसार बिलासपुर वृत्त के एक आवास के नामांतरण संबंधी आवेदन का निराकरण लंबे समय तक लंबित रहा। जानकारी में सामने आया कि संबंधित आवेदक तोरण साहू द्वारा 17 मार्च 2025 को नामांतरण के लिए आवेदन किया गया था, जिस पर आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने और 11 नवंबर 2025 को पत्र जारी एवं हस्ताक्षरित होने के बावजूद उसे आवेदक तक प्रेषित नहीं किया गया और फाइल में ही लंबित रखा गया। इस गंभीर लापरवाही को देखते हुए संबंधित अधिकारी एल.पी. बंजारे कार्यपालन अभियंता एवं प्रभारी संपदा अधिकारी एवं पूनम बंजारे वरिष्ठ सहायक/प्रभारी सहायक संपदा प्रबंधक) को तत्काल प्रभाव से मुख्यालय, नवा रायपुर अटैच कर दिया गया है। गृह निर्माण मंडल आयुक्त ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आम नागरिकों के कार्यों में अनावश्यक देरी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

Exit mobile version