Site icon

राजनांदगांव : 200 पाव शराब के साथ युवक को किया गिरफ्तार…

final-logo-copy.web

राजनांदगांव | कोतवाली पुलिस ने शराब की अवैध बिक्री कर रहे युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 200 पाव शराब जब्त की गई है। जिसकी कीमत करीब 24 हजार रुपए है। पुलिस ने बताया कि मठपारा तालाब के पास शराब के अवैध बिक्री की सूचना मिली।

इसके बाद टीम ने मौके पर दबिश दी। जहां से आरोपी मुकेश ठाकुर को हिरासत में लिया गया। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Exit mobile version