Site icon

CG : धमतरी में शराब की किल्लत खत्म होते ही उमड़ी भीड़, सड़क पर लगा जाम

CG : धमतरी में शराब की किल्लत खत्म होते ही उमड़ी भीड़, सड़क पर लगा जाम

CG : धमतरी में शराब की किल्लत खत्म होते ही उमड़ी भीड़, सड़क पर लगा जाम

धमतरी । छत्तीसगढ़ के कई जिलों में देशी शराब की कमी के बीच धमतरी में बुधवार को अलग ही नजारा देखने को मिला। जैसे ही शराब की नई खेप दुकानों तक पहुंची, मदिरा प्रेमियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और हालात ऐसे बने कि सड़क पर जाम की स्थिति बन गई।

बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से शराब की कमी के चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कई लोग महंगे दामों पर शराब खरीदने को मजबूर थे। ऐसे में जैसे ही कृषि मंडी श्याम तराई मार्ग स्थित दुकान में मंगलवार शाम शराब पहुंची, लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई।

शराब लेने की जल्दी में बड़ी संख्या में लोग दुकान के बाहर जुट गए। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि बस्तर रोड हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। देर रात तक लोगों की भीड़ बनी रही और बुधवार सुबह भी यही स्थिति देखने को मिली।

सुबह के समय लोग लंबी कतारों में खड़े नजर आए। कई जगह धक्का-मुक्की भी हुई, लेकिन इसके बावजूद लोगों के चेहरे पर शराब मिलने की राहत साफ दिखाई दी।

आबकारी विभाग के अधिकारियों के अनुसार, सप्लाई में आई दिक्कतों के कारण अस्थायी कमी हुई थी, जिसे अब धीरे-धीरे दूर किया जा रहा है।

Exit mobile version