Site icon

सरकारी नंबर और एसडीएम की पट्टी निकाले बिना ही बेचने के लिए रखी नीलामी से ली गई गाड़ी, फोटो पुलिस तक पहुंची तो हटाई पट्‌टी

सरकारी नंबर और एसडीएम की पट्टी निकाले बिना ही बेचने के लिए रखी नीलामी से ली गई गाड़ी, फोटो पुलिस तक पहुंची तो हटाई पट्‌टी

रायपुर से नीलामी में सरकारी गाड़ी को लेकर तिलई का एक डीलर यहां आया। मजे की बात तो यह रही कि सरकारी नम्बर और एसडीएम लिखी पट्टी को हटाए बिना ही उसने घर के सामने ‘फ़ॉर सेल’ की तख्ती टांग दी। पुलिस को यह फोटो मिलते ही चिखली चौकी मंगवाया गया। तख्ती और नम्बर प्लेट उतरवाए। चिखली चौकी प्रभारी चेतन चन्द्राकर ने बताया कि नम्बर प्लेट उतरवाया गया है। आरटीओ में नम्बर बदलवाने की प्रक्रिया भी डीलर के द्वारा की जा रही है।

Exit mobile version