Site icon

ट्रक ने दो गाय और दो बछड़े को कुचला, मौत

logo Deep Jagriti

खैरागढ़ ब्लॉक के ग्राम बढ़ईटोला में रोड किनारे बैठी गायों को अज्ञात ट्रक रौंदकर फरार हो गया। इसमें दो गाय व दो बछड़े की मौत हो गई। घटना बुधवार की रात 9 बजे की है। गांव के बस स्टैंड पास गायों का झुंड सड़क पर बैठा था। ट्रक खैरागढ़ से डोंगरगढ़ की ओर तेज गति से जा रहा था। इसी दौरान ट्रक चालक गायों को कुचल कर फरार हो गया। इससे आक्रोशित ग्रामीण चक्काजाम करके स्पीड ब्रेकर की मांग करने लगे। जिसके बाद 112 की समझाइश बाद ग्रामीण शांत हुए।

Exit mobile version