Site icon

सखी सेंटर में पुलिस के बयान लेकर जाते ही नाबालिग ने पिया सैनिटाइजर, सीडब्लूसी ने की किशोरी से पूछताछ

logo Deep Jagriti

सखी सेंटर में गुरुवार की सुबह एक 15 वर्षीय नाबालिग ने सैनिटाइजर पी लिया। घटना के पहले छावनी पुलिस नाबालिग और उसकी 13 वर्षीय सहेली से बयान लेने गई थी। सैनिटाइजर पीने से 15 वर्षीय नाबालिग की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉ. प्रियंका की निगरानी में नाबालिग का उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलने पर बाल कल्याण समिति की सदस्य प्रीति अजय बेहरा और मिसाबा शरीन हुसैन नाबालिग से बयान लेने पहुंची।

पूछताछ में नाबालिग ने बताया है कि उसकी 13 वर्षीय सहेली उसे बदनाम कर रही है। इस वजह से उसने सैनिटाइजर पिया। नाबालिग की हालत में अब सुधार है। पुलिस के मुताबिक 11 जुलाई को दोनों नाबालिग सहेलियों को पटना पुलिस ने पकड़ा था। इसके बाद दुर्ग की बाल कल्याण समिति से संपर्क करके दोनों बच्चियों को सौंप दिया। 12 जुलाई से दोनों बच्चियां सखी सेंटर पर रह रही हैं। दोनों नाबालिग घर से भागकर पटना चली गई थी। बहरहाल मामले में जांच जारी है।

Exit mobile version