Site icon

CG : सूखा जहर, जगदलपुर में 3 सप्लायर गिरफ्तार …

CG: Another murder incident in Mandir

जगदलपुर। बस्तर पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को दबोचा है। बोधघाट थाना पुलिस ने नयामुण्डा इंडस्ट्रियल एरिया में घेराबंदी की। सूचना मिली थी कि आरोपी स्कूटी में नशीली दवाएं बेचने पहुंचे हैं। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर तीनों को हिरासत में लिया। तलाशी में ट्रामाडोल और प्रतिबंधित कैप्सूल के 60 पत्ते बरामद हुए। बरामद माल की कीमत करीब 1 लाख 92 हजार रुपये बताई गई है। तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी और नकद रकम भी जब्त हुई। पकड़े गए आरोपी शहर के अलग-अलग इलाकों के निवासी हैं। पुलिस के मुताबिक गिरोह युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेल रहा था। कार्रवाई थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष टीम ने की। आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। तीनों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की गई।

Exit mobile version