Site icon

CG : महिला डॉक्टर से डेढ़ लाख की ठगी …

froud.jpg

रायपुर। राजधानी के बालगोपाल चिल्ड्रन हॉस्पिटल में कार्यरत एक डॉक्टर से फर्जी स्कीम के नाम पर कुल 1,51,439 रुपये की धोखाधड़ी कर ली गई। डाक्टर ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस साइबर सेल की मदद से पड़ताल शुरू कर दी है। पूजा किशोर बालगोपाल चिल्ड्रन हॉस्पिटल में डॉक्टर के पद पर कार्यरत हैं और हॉस्पिटल हॉस्टल में रहती हैं, उन्हें 24 अप्रैल को व्हाट्सएप के माध्यम से एक अज्ञात व्यक्ति ने संपर्क किया।उसने उन्हें आकर्षक स्कीम का झांसा देकर विश्वास में लिया और यूपीआई के जरिए अलग-अलग ट्रांजेक्शन करने कहा। उसने पूजा से विभिन्न बैंक खातों और यूपीआई ट्रांजेक्शन के माध्यम से कुल 1,51,439 रुपये कोटक महिंद्रा बैंक और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के विभिन्न खातों का उपयोग किया गया।

कुछ ट्रांजेक्शन पीड़िता ने अपने दोस्तों के खातों से भी करवाई, क्योंकि उनके स्वयं के बैंक खाते की लिमिट 1 लाख रुपये थी। शिकायत में बताया गया है कि आरोपी ने व्हाट्सएप नंबरों के माध्यम से स्कीम का झांसा देकर पैसे ट्रांसफर करवाए और बाद में संपर्क बंद कर दिया। जब पीड़िता को धोखाधड़ी का एहसास हुआ तो उन्होंने तुरंत सिटी कोतवाली थाने में लिखित आवेदन देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की। धारा 318(4) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

Exit mobile version